एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जनजागरण  अभियान तेज कर दिया है। सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित गेट मीटिंग में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान 25 सितंबर को जिलेभर के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल का ऐलान किया गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल सुरेंद्र सिंह सौन और संयुक्त मंत्री सौरभ चंद ने कहा कि पदों के पुनर्गठन, पदोन्नति के पर्याप्त अवसर, पृथक सेवा नियमावली, स्थानांतरण व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली और गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए एकजुट संघर्ष जरूरी है। सभा का संचालन जिला महामंत्री देवराज कन्याल और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने की।



Share on Facebook Share on WhatsApp