एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला खेल कार्यालय की ओर से गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के 198 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ओपन बालिका वर्ग में माया ने पहला, सलोनी अधिकारी ने दूसरा और दिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन बालक वर्ग में आशीष उप्रेती प्रथम, कपिल धामी द्वितीय और दिपेश सिंह तृतीय रहे। अंडर-16 बालक वर्ग में हिमांशु जोशी ने बाजी मारी, जबकि मनीष भंडारी दूसरे और लाकेश जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-10 बालिका वर्ग में कनिका बिष्ट प्रथम, खुशी द्वितीय और रूही तृतीय रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में रोहन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। देव सूठा दूसरे और कविन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ को पंत फाउंडेशन के जिला संयोजक महेंद्र लुण्ठी, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट, तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता लक्ष्मी भट्ट, जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत और उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।