एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को जापान में केयरगिवर और जर्मनी में नर्स के रूप में नियुक्तियां मिलेंगी। इसके लिए सेवायोजन विभाग 6 से 8 मास का जापानी और जर्मन भाषा के साथ आवश्यक कौशल प्रशिक्षण देगा। केयरगिवर प्रशिक्षण के लिए 64000 का शुल्क रखा गया है।
नर्सिंग का प्रशिक्षण निशुल्क होगा। इसके लिए ₹30000 की जमानत राशि जमा करनी होगी। केयरगिवर प्रशिक्षण में 16 से 27 वर्ष और नर्सिंग के लिए 21 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। केयरगिवर पद पर तैनात होने वाले युवाओं को ₹1, 00000 प्रतिमाह और नर्स के रूप में तैनात होने वाले युवाओं को ढाई लाख रुपए प्रति माह की तनख्वाह मिलेगी। पंजीकरण के लिए सेवायोजन विभाग में संपर्क किया जा सकता है।