एन आई एन,
पिथौरागढ़। दुर्गम मुनस्यारी क्षेत्र में 16 साल 5 माह तक स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रताप ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। एनएचएम कार्मिकों ने हिमालय अध्ययन केंद्र में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल ने कहा कि प्रताप ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। सहकर्मियों ने उनके सरल व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली को याद करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में एसीएमओ डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु पाण्डेय समेत एनएचएम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।