एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित 12 नवंबर से केरल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। 

6 सितंबर को हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी शानदार उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp