एन आई एन,

पिथौरागढ़। आगामी आदि कैलाश-ॐ पर्वत यात्रा और मोस्टामानू मेले को देखते हुए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में बीते सप्ताह 150 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 15 वाहन सीज किए गए। विभाग ने बिना फिटनेस, परमिट, बीमा, पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों के चल रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

निजी वाहनों में किराये पर सवारी ढोने और बिना हिल एंडोर्समेंट लाइसेंस के पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। आदि कैलाश यात्रा के दौरान परमिट की शर्तों का उल्लंघन, क्षमता से अधिक सवारी या निर्धारित मार्ग से हटकर संचालन पाए जाने पर परमिट निरस्त करने के साथ वाहन सीज किया जाएगा। दिन के साथ रात्रि चेकिंग भी जारी है। विभाग ने वाहन संचालकों से सभी दस्तावेज और फिटनेस वैध रखने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp