एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने केदार कॉलोनी, कुजौली, पांडेगांव क्षेत्र में दिखाई दे रहे गुलदार को रेस्क्यू किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। महानगर अध्यक्ष राम सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
गुलदार को रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से बाहर करने वन विभाग की टीम की गश्त कराए जाने और क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाये जाने की मांग पार्टी की ओर से की गई है।