एन आई एन,
पिथौरागढ़। देवलथल निवासी सैन्य वेटरन ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, एसएम, वीएसएम एंड बार (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड राज्य सैनिक बोर्ड का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के पूर्व सैनिकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
ब्रिगेडियर बसेड़ा ने 34 वर्ष के सैन्य करियर में कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पराक्रम, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेवाएं दीं। वे 2 असम राइफल्स व इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव भी रहे हैं। पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से पूर्व सैनिकों की लंबित समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के समाधान को नई गति मिलेगी। संगठन को उन्होंने जल्द पिथौरागढ़ आकर पूर्व सैनिकों से मिलने का आश्वासन दिया है।