एन आई एन,

पिथौरागढ़। गोट वैली योजना का लाभ लेकर ग्राम सिंलिंग निवासी प्रकाश कोहली ने बकरी पालन को स्वरोजगार का सफल माध्यम बना लिया है। योजना से पहले उनके पास केवल तीन बकरियां थीं।

वर्ष 2022-23 में योजना के तहत 15 बकरी और एक बकरा मिलने के बाद उन्होंने बकरी पालन को व्यावसायिक रूप दिया। वर्तमान में उनके पास 40 बकरियां हैं और दो वर्षों में करीब 130 बकरी के बच्चे तैयार कर चुके हैं। आईटीबीपी को चार बार बकरियां बेचकर उन्होंने करीब दो लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की है। बकरी पालन से उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उन्होंने एक व्यक्ति को रोजगार भी दिया है। प्रकाश कोहली ने योजना का लाभ देने के लिए सरकार और पशुपालन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp