एन आई एन,
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग काशीपुर के बाजपुर क्षेत्र में शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान विभागीय अपर सहायक अभियंता के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटना के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि पिथौरागढ़ ने आपात बैठक कर कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में सुनील कुमार, संजय वर्मा, गोपाल गिरी गोस्वामी, हेमराज, राजेश ऐठोला, जितेंद्र कुमार, मनीष पंत, प्रदीप जोशी, अजय सिंह, सतीश देवलाल, दीपक बोरा, बीना पांडे और चंद्रकांत भट्ट समेत अभियंताओं ने घटना की निंदा की। संघ ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।