एन आई एन,
पिथौरागढ़। गणाई गंगोली के गुना किटान गोदीगढ़ निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय ने सीडीएस का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। योगेश ने पिछले वर्ष सीडीएस परीक्षा में देशभर में 18वीं रैंक हासिल कर सेना में जाने का अपना सपना पूरा किया था।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय, पिता नवीन उपाध्याय, चाचा दीपक उपाध्याय सहित समस्त परिजनों को दिया।
योगेश की उपलब्धि पर कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान प्रकाश पांडेय, कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, मनीषा बोरा ने उन्हें बधाई दी है।