एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक रविवार को पंडा में हुई। बैठक में आगामी तीन माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं से जनसंख्या परिवर्तन पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एवं देवभूमि की मर्यादा के विपरीत गतिविधियों का विरोध कर उन्हें रोकना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
सह-प्रांत मंत्री जगदीश पांडेय ने कहा कि पिथौरागढ़ सीमांत और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिला है, इसलिए संगठन को यहां और अधिक सक्रियता से कार्य करना होगा।
उन्होंने आगामी माह शुरू होने वाले हिंदू हित-चिंतक अभियान की जानकारी देते हुए जिले से 2,000 हिंदू हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा।
बैठक में जिला संयोजक सूरज सिंह बिष्ट, सह-संयोजक जीवन सामंत, कमल गुप्ता, जिला मंत्री ललित सिंह ऐरी समेत बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।