एन आई एन,

पिथौरागढ़। अधिवक्ता परिषद पिथौरागढ़ इकाई द्वारा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुआ।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता अधिवक्ता गंगा सिंह बाफिला ने परिषद के इतिहास, भूमिका और विकास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण तथा सामाजिक न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष अनिल रौतेला ने तथा संचालन महामंत्री ललित मोहन पंत ने किया।

कार्यक्रम में परिषद के अधिवक्ता ललित मोहन पंत ,अभिषेक जोशी, गंगा सिंह बाफिला, सुंदर सिंह महर, संजय भट्ट, प्रकाश चंद्र पाटनी, विनोद सिंह मतवाल, प्रमोद पंत चंचल सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह भंडारी, सुमित पंत आदि उपस्थित रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp