एन आई एन,
पिथौरागढ़। जीआईसी आपात सेवा समिति ने आज समिति भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल, पार्षद पुष्पा उप्रेती ने किया। शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ प्रशांत कौशिक, डा. सागर चंद , फार्मासिस्ट सुनील नाथ, एक्स-रे टेक्निशियन भास्कर शर्मा, देवेंद्र बिष्ट , नवीन कुमार ने 300 लोगों का उपचार किया और 70 लोगों की गहन चिकित्सा की।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। समिति ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिविर आयोजन में श्याम सुंदर उप्रेती,हेम पुनेठा, पान सिंह खंपा , दीपक उप्रेती , नितिन उप्रेती, प्रशांत उप्रेती, निर्मल उप्रेती, दीपक भट्ट आदि ने सहयोग दिया।