एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पिथौरागढ़ की विभिन्न सड़क एवं पुल संबंधी समस्याओं को रखा । मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिया।
इस दौरान चंडिकाघाट में प्रस्तावित 80 मीटर पुल, सुवालेख-रसियापाट-तुलानी मार्ग तथा बेरीनाग क्षेत्र की सड़कों में वन विभाग की आपत्तियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। चंडिकाघाट पुल की करीब 11 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है।

इसके अलावा रीठा-रैतोली-मुवानी मार्ग और रमतड़ में प्रस्तावित पुल की समस्या भी रखी गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बाराबीसी और बैरंग पट्टी के सैकड़ों गांवों के साथ पिथौरागढ़ की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।