एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन पिथौरागढ़ की बैठक रविवार को हुई। बैठक में 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित महारैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में जनपद के प्रत्येक विभाग और विद्यालय से शिक्षक-कर्मचारियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों और शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। महारैली में पिथौरागढ़ की मजबूत भागीदारी के जरिए सरकार तक मांग को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस दौरान अशोक सिंह ठकुराठी को जनपदीय कोषाध्यक्ष तथा मनोज वर्मा को कार्यालय मंत्री/मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य संरक्षक प्रवीण सिंह रावल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र लुंठी, महासचिव मोहित सिंह बिष्ट, के.एस. अधिकारी, दीपा रावत, ललित शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।