एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी बस्ते गांव निवासी अंकित शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने सीडीएस क्वालीफाई कर भारतीय सेना ज्वाइन की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल और जनरल बी सी जोशी पब्लिक स्कूल से ली।
पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद उन्होंने सीडीएस की परीक्षा में सफलता पाई। उनके पिता संजय शर्मा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं। भारतीय सेना में अफसर बनने पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।