एन आई एन,
पिथौरागढ़। बिण विकासखंड सभागार में शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के अभिभावकों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अभिभावकों ने इस अवसर पर कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षक बच्चों और समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका सभासद भावना नगरकोटी, नेहा भट्ट, दीपिका , सुशीला मेहता, चंद्रा बिष्ट, सुधा, कल्पना , कंचन, कौशल्या, सीमा, रौनक वर्मा आदि ने सहयोग दिया।