एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन योजना से मूनाकोट विकासखंड के बुंगा मर्सोली निवासी राजेंद्र सिंह वल्दिया ने पशुपालन को सफल डेयरी व्यवसाय में बदल दिया है। वर्ष 2023-24 में योजना के तहत ₹6.75 लाख की परियोजना स्वीकृत होने के बाद उन्होंने 10 गाय खरीदीं।

पहले उनके पास केवल दो गायें थीं, जबकि अब वे ‘सिद्ध बाबा डेयरी फार्म’ में 32 गायों का पालन कर रहे हैं। 

फार्म से प्रतिदिन करीब 250 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और राजेंद्र को लगभग एक लाख रुपये मासिक शुद्ध आय हो रही है। डेयरी से चार लोगों को रोजगार भी मिला है।

राजेंद्र ने बताया कि योजना से मिले सहयोग ने उनके व्यवसाय को विस्तार देने में मदद की और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।



Share on Facebook Share on WhatsApp