एन आई एन,
पिथौरागढ़। शनिवार को राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई गंगोली में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य सावन कुमार ने सर्वप्रथम केक काटकर सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर शिक्षक दिवस के महत्व को उजागर किया और सभी शिक्षकों व अन्य कार्मिकों को उपहार भेंटकर स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम में मोहित शर्मा, विजय उप्रेती, अंकित कुमार, दिनेश सिंह रौतेला, योगेंद्र सिंह मेहता, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।