एन आई एन,

पिथौरागढ़। थल थाना क्षेत्र के तड़ीगांव निवासी 93 वर्षीय शेर राम के लापता होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी है। शनिवार को कोटाल ताल क्षेत्र में रामगंगा नदी के ऊपर स्थित गहरी खाई की झाड़ियों में उनके कपड़े, लाठी और राखी जैसी वस्तुएं दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

खाई बेहद गहरी होने के कारण एसडीआरएफ को बुलाया गया । एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर खोजबीन की। मौके से मिले खाकी पैंट, चैकदार शर्ट, गुलाबी राखी और लाठी की पहचान परिजनों ने शेर राम की वस्तुओं के रुप में की है।फिलहाल शेर राम का कोई पता नहीं चल पाया है। जिले के पूर्व सैनिक संगठन के उनकी खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp