एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगाई ने शनिवार को नगर में निर्माणाधीन वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। करीब सवा चार करोड़ की लागत से बन रहे इस हॉस्टल में 50 वर्किंग वुमन को रहने की सुविधा मिलेगी। इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी तक जिले में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने खिड़कियों में लगे मेटल डोर उच्च गुणवत्ता के लगाने के निर्देश दिए। गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया और बारीकी से कार्य को देखा। निरीक्षण में फिलहाल कोई कमी सामने नहीं आई है। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।