
एन आई एन,
पिथौरागढ़। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 सितंबर को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगांई ने यह आदेश जारी किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।