एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

उन्होंने शिक्षकों के साथ राज्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर गहन चर्चा की और शिक्षकों से राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग मांगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती ने किया। इस अवसर पर शिक्षक भास्करानंद जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, पुष्कर जोशी, डॉ. अशोक पंत, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp