पिथौरागढ़। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुमौड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण-लीला, नृत्य, भजन और आकर्षक बाल गोपाल की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मटकी सजाओ और मटकी फोड़ जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, सत्य, कर्तव्य, धैर्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं जनमानस मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp