एन आई एन,
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर संगीत शिक्षक भुवन चंद्र पांडे को आज नगर के विभिन्न संगठनों ने कुमाऊनी टोपी और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में देवी चंद, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, सरोज जोशी, ललित पंत, अशोक बोरा, हेमराज बिष्ट, सुरेश मखोलिया आदि मौजूद रहे।