एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) आशीष कुमार भटगांई ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत निर्वाचन नामावलियों के आलेख का प्रकाशन 8 सितंबर को होगा। 

इसके बाद 10 सितंबर तक मतदाता सूची का निरीक्षण कर दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का 12 सितंबर को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का 15 सितंबर को प्रकाशन होगा। दावा-आपत्ति दाखिल करने और उनके निस्तारण के लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, पिथौरागढ़ को स्थान निर्धारित किया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp