एन आई एन,
पिथौरागढ़। होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धारचूला रोड स्थित एक ढाबे में छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार किया।
एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सनवाल बैंड के पास ढाबे की चेकिंग की। इस दौरान ढाबा संचालक विनोद कुमार निवासी रोड़ी, जाजरदेवल लोगों को बैठाकर शराब पिलाता मिला। पुलिस ने उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।