एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिण में गुरुवार को द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या एवं जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने किया।

प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में न्यू बीयर शिवा के तनिष्क भंडारी ने प्रथम, स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के हृदयांश जोशी ने द्वितीय तथा न्यू बीयर शिवा के सत्यम जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में न्यू बीयर शिवा के राजवर्धन सिंह प्रथम तथा स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के देवांग पांडेय द्वितीय रहे। प्रथम स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिक अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक अकादमिक समन्वयक राजेंद्र राम, नीरज जोशी, मुकेश उपाध्याय, मनोज पांडे, दीपा खाती, ज्योति पाठक, दीक्षा पाठक, निकांक्षा चंद, कमला पाल, सौम्य चंद, राजेंद्र पांडेय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp