एन आई एन,
पिथौरागढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 80वीं उत्तराखंड वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स को टीबी के लक्षण, जांच, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई।
जिला क्षय रोग चिकित्सालय से पहुंचे सुपरवाइजर भगवती प्रसाद पांडेय और एसटीएस नीरज भट्ट ने जानकारियां दी।
अभियान के तहत बटालियन के 10 कैडेट्स मूनाकोट ब्लॉक में स्वयंसेवक के रूप में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी की देखरेख में हुआ।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मेजर संध्या सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी और करीब 30 कैडेट्स मौजूद रहे।