एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस कार्यालय में एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और डिजिटल पुलिसिंग की समीक्षा की गई।

एसपी ने ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, सीसीटीएनएस, ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध भांग की खेती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई तथा बीट कांस्टेबलों और ग्राम चौकीदारों को सक्रिय कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी, कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, संतोष कुमार और भावेश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp