एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का 28 अगस्त को समापन हुआ। 21 से 28 अगस्त तक जिले के सभी आठ विकासखंडों की न्याय पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया था।
आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाजार, ब्रांडिंग एवं विपणन की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।