एन आई एन,
पिथौरागढ़। मसूरी गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
उक्रांद के संस्थापक केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि शहीदों की शहादत के परिणामस्वरूप उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, लेकिन आज भी प्रदेश अपेक्षित विकास से दूर है। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों और सपनों के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया था, वे अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो पाए हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनक ऐरी सहित उक्रांद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।