एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के घंटाकरण से चंडाक तक मोटर मार्ग को डबल लैन बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

धनराशि स्वीकृत हो जाने से नगर के लोग गदगद हैं। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने पिछले दिनों यह मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने इस जरूरत को देखते हुए तत्काल धनराशि स्वीकृत कर दी। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp