एन आई एन,

पिथौरागढ़। हिमालय संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व सैनिकों एवं सशस्त्र बलों से जुड़े नौ धावकों ने धारचूला से बरेली तक 500 किलोमीटर की दौड़ शुरू की है।

‘रन फॉर हिमालय’ अभियान करीब 10 दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत टीम ने चर्मा से पिथौरागढ़ तक 35 किमी की दूरी तय की। रास्ते में स्थानीय लोगों से संवाद कर हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पिथौरागढ़ के जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर धावकों ने हिमालय संरक्षण, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की। साथ ही पिथौरागढ़ कम्युनिटी रेडियो के पॉडकास्ट में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को लेकर विचार साझा किए। टीम अपनी यात्रा जारी रखते हुए बरेली पहुंचेगी और रास्ते में ‘हिमालय बचाओ’ का संदेश देगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp