एन आई एन,

पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

महर ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और परिजनों व परिचितों को भी सतर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान भूस्खलन और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन को तत्काल सूचना दें।

उन्होंने शासन, जिलाधिकारी, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से आपातकालीन संपर्क नंबरों को सक्रिय रखने का आग्रह किया, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।



Share on Facebook Share on WhatsApp