एन आई एन,
पिथौरागढ़। खटीमा गोलीकांड की 32वीं बरसी पर आज उत्तराखंड क्रांति दल ने शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी मदन मोहन पोखरिया, जगत मेहता, जनार्दन उप्रेती, राम सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, रमेश सिंह बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।