एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय मढ़मानले की ओर से ग्रामसभा दोबांस के तोक चोपाता में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 20 बड़े पशुओं और 20 छोटे पशुओं को दवाएं दी गईं।
60 छोटे पशुओं का दवापान तथा 100 छोटे पशुओं का दवास्नान कराया गया। साथ ही दो श्वानों के लिए भी औषधि वितरित की गई। शिविर के सफल संचालन में पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी अनिल कुमार भट्ट एवं पशुधन सहायक कुंडल सिंह ने सहयोग किया।