एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कनालीछीना में आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लीग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जीवन जोशी, प्रधानाचार्य बबीता ग्वाल, ब्लॉक समन्वयक बिंदेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। 

जिला विज्ञान समन्वयक ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार विकसित करने के लिए आयोजन किया जा रहा है। लीग में प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन सिंह, हेमंत सिंह अन्ना, राहुल डिगारी , दिया बिष्ट को जिला स्तरीय लीग के लिए चुना गया। कार्यक्रम का संचालन हेमा पांडे ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp