एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र के बुजुर्गों ने वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन किया है। जिला पंचायत सभागार में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से लाल सिंह शास्त्री को संरक्षक, राजेंद्र पांडे को संयोजक, दामोदर भट्ट को अध्यक्ष, जितेंद्र खडायत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल हफीज राही और पार्वती भट्ट को उपाध्यक्ष, हर सिंह वल्दिया को महासचिव, भुवन सिंह बोहरा को सचिव,
दीवानी राज को कोषाध्यक्ष, कुलोमनी पंत को मीडिया प्रभारी, चारु चंद्र जोशी को प्रवक्ता चुना गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष जोशी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।