एन आई एन,
पिथौरागढ़। मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मुन्ना बैंड के पास बंद हो गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। मार्ग के दोनों ओर 100 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से महानगरों की ओर यात्रा कर रहे सैकड़ों लोग हाईवे बंद होने से फंस गए हैं।



राष्ट्रीय राजमार्ग की जूनियर इंजीनियर नीलम काला ने बताया मुन्ना बैंड के पास मशीन तैनात है। बारिश रुकने और पहाड़ी से पत्थर गिरना बंद होने के बाद सड़क खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस बार अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के कारण बंद नहीं हुआ था, लेकिन एक और दो सितंबर को हाई एलर्ट के कारण मंगलवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। जिला मुख्यालय में भी सुबह से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
चंडाक मार्ग भी भारी बारिश के कारण मलबा आने से दो तीन जगह यातायात के लिए बंद हो गया है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है मार्ग कुछ देर बाद खुल गया है। प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से अगले एक दो दिन तक बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।