एन आई एन
पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर मंगलवार को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष कुमार भटगांई ने 1 सितंबर 2026 को पिथौरागढ़ जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आवासीय विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग समेत सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।