एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोमवार को विकासखंड मूनाकोट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग बीआरसी भड़कटिया में संपन्न हुई। लीग का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की , प्रशासनिक अधिकारी अनिल चंद ने संयुक्त रूप से किया। 

ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की ने लीग आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण , नवाचार , टीमवर्क को विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। दो वर्गों में आयोजित लीग में प्रदर्शन के आधार पर नकुल सिंह , गौरव कापड़ी, हिमानी कापड़ी , पुष्पेश जोशी को जिला स्तरीय लीग के लिए चुना गया। संचालन राजेंद्र सिंह खाती और दीपक राज जोशी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp