एन आई एन,

पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग ने सोमवार को लेलू गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। पशुधन प्रसार अधिकारी हंसा इगराल ने 48 पशुओं का उपचार किया। 20 पशुओं को दवापान कराया गया। 

साथ ही 20 पशुओं को दवा स्नान भी किया गया। ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले रोगों के रोकथाम की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp