एन आई एन,

पिथौरागढ़। नैनी सैनी क्षेत्र के नैनी चौरा स्थित मां नैनादेवी मंदिर परिसर में सोमवार को दर्जा मंत्री गणेश भंडारी और तकनीकी विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों, ग्राम प्रधान व मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर चर्चा की।

बैठक में महत्वपूर्ण कार्यों पर सहमति बनी। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने अधिकारियों को सौंदर्यीकरण कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि वित्तीय स्वीकृति शीघ्र मिल सके। ग्राम प्रधान अशोक महर और मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दर्जा मंत्री गणेश भंडारी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp