एन आई एन,
पिथौरागढ़। हिमालय बचाओ संघर्ष समिति ने मुनस्यारी और धारचूला की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई को ईमेल से ज्ञापन भेजा। समिति ने मांग की कि बिना प्रतिस्थानी के एक भी शिक्षक को सीमांत विद्यालयों से कार्यमुक्त न किया जाए।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि दोनों विकासखंडों में शिक्षकों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। स्थानांतरण में शिक्षक चले जाते हैं, लेकिन उनके स्थान पर नियुक्ति नहीं हो पाती। उन्होंने रिक्त पदों पर विकासखंड स्तर से विज्ञप्ति जारी कर 15 दिन में नियुक्तियां करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीमांत क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।