एन आई एन,
पिथौरागढ़। न्यायालय डीडीहाट के आदेश के क्रम में कोतवाली जौलजीबी में निरुद्ध एवं निस्तारण के लिए चिन्हित चार मोटरसाइकिलों की सोमवार को विधिवत नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
इच्छुक प्रतिभागियों ने बोली लगाई और सर्वाधिक बोली लगाने वालों को नियमानुसार वाहन आवंटित किए गए। पुलिस के अनुसार थाना परिसरों में लंबे समय से खड़े वाहनों के उचित निस्तारण के लिए समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती है।