एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सितंबर माह में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सोमवार को नगर निगम बोर्ड सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशान्त कौशिक, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी एवं पार्षदों की बैठक में शिविरों के आयोजन पर चर्चा हुई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों को निःशुल्क एक्स-रे, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, डेंटल चेकअप और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिलेगी।
जांच के बाद जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए रोस्टर तैयार कर चिन्हित स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। पार्षदों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को शिविरों का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।