एन आई एन,

पिथौरागढ़। हल्द्वानी में रामलीला मंच शुद्धिकरण मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कोतवाली में प्रदर्शन किया और पुलिस को प्राथमिकी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना से भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयानों से भी साफ हो गया है कि सरकार दलित वर्ग के प्रति किस तरह की मानसिकता रखती है।

प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि साफ हो गया है कि सरकार देश को संविधान के हिसाब से नहीं चलाना चाहती और नहीं सरकार की मंशा लोकतंत्र को कायम रखने की है। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संगठन निशीद उप्रेती, पी सी सी सदस्य दीपांशु वर्मा, प्रवक्ता प्रयाग राज, सचिव नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष लक्षित भंडारी, विनय वल्दिया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp