एन आई एन,
पिथौरागढ़। आध्यात्मिक विद्यापीठ के आध्यात्मिक युग निर्माण अभियान के तहत पिथौरागढ़ में कर्म योग केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हेमन्तानंद पशुपति महाराज रहे। संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जोशी ने बताया कि केन्द्र के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। डॉ. रुचि बसेड़ा ने पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी दी। कार्यक्रम में योगाचार्यों, भजन मंडली और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।